Aishwarya Rai Birthday Celebration Video ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए बुधवार का दिन बेहद खास है। एक्ट्रेस 1 नवंबर को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन को एक्ट्रेस ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन और मां वृंदा राय के साथ सेलिब्रेट किया।
Aishwarya Rai Birthday Celebration Video: बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन आज 1 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे को इस बार बेटी आराध्या बच्चन और मां वृंदा राय ने खास बनाया।
Table of Contents
50 साल की हुईं ऐश्वर्या
बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय बच्चन की जर्नी बेहद दिलचस्प है। मिस वर्ल्ड से लेकर बेस्ट एक्ट्रेस बनने तक ऐश्वर्या ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी लंबा दौर देखा है। 1 नवंबर 1973 में जन्मी ऐश्वर्या राय बुधवार को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। सेलिब्रेशन के लिए एक्ट्रेस बेटी के साथ मां वृंदा राय के पास पहुंची। इसके अलावा उनके परिवार से कुछ लोग भी मौजूद रहे।
बेटी के साथ सेलिब्रेशन में हुईं शामिल
सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन के बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जन्मदिन पर एक्ट्रेस व्हाइट कलर के हैवी कुर्ता सेट में नजर आई। वहीं, आराध्या बच्चन मां का हाथ पकड़े इवेंट में शामिल हुई।
एक्ट्रेस ने मां को लगाया गले
ऐश्वर्या राय ने इवेंट में पहुंचते ही सबसे पहले अपनी मां वृंदा राय को गले लगाया। इसके बाद एक्ट्रेस ने बेटी और मां के साथ स्टेज फोटो भी क्लिक करवाई।
खास दिन पर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या
अपने 50वें बर्थडे पर ऐश्वर्या राय इमोशन नजर आईं। मां और बेटी के साथ एक्ट्रेस ने मिलकर अपना बर्थडे केक काटा। इसके बाद ऐश्वर्या खुद को मिले गिफ्ट्स देखकर भावुक हो गई। एक्ट्रेस ने बात करते हुए सबसे पहले सभी का शुक्रिया उनके इस दिन को खास बनाने के लिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो इमोशनल हो रही हैं।
ऐश्वर्या की आने वाली फिल्में
ऐश्वर्या राय के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस का अगला प्रोजेक्ट गुलाब जामुन है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, आखिरी बार ऐश्वर्या राय पोन्नियिन सेल्वन 2 में नजर आई थीं।
ऐश्वर्या की आखिरी फिल्म
पोन्नियिन सेल्वन 2 का डायरेक्शन मणिरत्नम ने किया है। फिल्में में साउथ के चोल साम्राज्य की कहानी दिखाई गई है। ऐश्वर्या राय, पोन्नियिन सेल्वन 1 और पोन्नियिन सेल्वन 2 दोनों में नजर आईं। फिल्म में उनके साथ विक्रम, कार्थी और त्रिशा कृष्णन लीड रोल में थे।